

(बिलासपुर ब्यूरो ) मनोज शर्मा | जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण बिलासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , पीसीसी चीफ मोहन मरकाम , राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के निर्देश पर भाजपा की जनविरोधी नीतियो के कारण बेतहाशा मंहगाई मे वृद्धि के विरोध मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया | केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा आज पेट्रोल , डीजल , खाद्य तेल , की दाल मे बेतहाशा मूल्य वृद्धि से जनता की परेशानी से प्रधानमंत्री अवगत नही है | एक तो कोविड 19 मे लाकडाउन मे सभी बंद मजदूरो का काम बंद उसपर मोदी जी दैनिक उपयोगी वस्तुओ पर मूल्य मे वृद्धि जनता परेशान है | वैक्सीन कि भी भारत मे पूर्ति न कर पाना । भाजपा की सभी योजनाएं विफल रही है और हमेशा ही कथनी और करनी मे झूठे साबित हुए है | कार्यक्रम के पश्चात विश्व पर्यावरण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे जाकर पौधारोपण किया गया जिसमे जिलाध्ययक्ष अनिता लव्हात्रे , उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे , लता रत्नाकर, सीमा पैकरा ,देव कुमारी , मनी पटेल, बीना सिंह ठाकुर, रंजीता सिंह ठाकुर , कुमारी बाई , पुन्नी बाई पोरते शामिल रही |
