प्रांतीय वॉच

AISF/AIYF ने किसानों के तीन काला कानून वापस लेने के  समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया गया

Share this
  • कोरोना महामारी के गाइडलाइन का भी ख्याल रखा
बालकृष्ण मिश्रा/सुकमा : आज किसानों के समर्थन में काला दिवस के रूप में विरोध प्रदर्शन कर मनाया, जिसमें केन्द्र के मोदी सरकार के द्वारा जो काला कानून किसानो के लिए लाया गया था। जिसमें सभी किसान दल के साथियों के द्वारा लगभग सैकड़ों दिनों तक अपने मांगों को लेकर सड़क पर बैठ कर जंगी प्रदर्शन किया गया।। जिसमें अपने हक की लड़ाई  लड़ते लड़ते अपनी बलिदान दे दिए।जो किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, तीनों बिल वापस जल्द ले। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने संयुक्त किसान मोर्चा व केन्द्रीय ट्रेड यूनियन संगठनों ने भी 26 मई को काला दिवस के रूप में मनाने के फैसला लिया।। किसानो के समर्थन में छत्तीसगढ़ में भी फेडरेशन के नेतृत्व में काला दिवस के रूप में मनाया गया।। जिसमें प्रमुख रूप से AISF के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम, AIYF के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नाग, AISF जिला उपाध्यक्ष उमेश मरकाम, AISF ब्लाक उपाध्यक्ष बामन कोर्राम, महेंद्र करतम, गणेश बघेल,जोगा बंजामी, मनोज कर्मा उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *