पुलस्त शर्मा/मैनपुर: भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर द्वारा प्रदेश संगठन के आव्हान एवं जिला संगठन के नेतृत्व में आज टूल किट के संबंध में मैनपुर पुलिस थाना के सामने दोपहर 3 बजे से सोशल डिस्टेसिंग के साथ तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए भूपेश बधेल को जमकर कोसा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय डॉ. रमन सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय नेताओ के खिलाफ लोकतंत्र के विरुद्ध एफआईआर करवाने के विरोध में जेल भरो आंदोलन के तहत आज थाना मैनपुर के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला संगठन के उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में आपदा के वक्त इसे अवसर में बदलने का कार्य कर रही है कांग्रेस के द्वारा वैश्विक महामारी के इस संकट की घड़ी में सरकार को सहयोग करने के बजाए अपनी राजनीति चमकाने में लगा हुआ है और इस आपदा की घड़ी में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की छवि देश में व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने की साजिश रची जा रही थी जिसे टूल किट ( गुप्त दस्तावेज ) के माध्यम से सरकार को बदनाम करने का षड्यंत्र खुलासा हुआ तो कांग्रेस पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं सहित छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर एफ आई आर दर्ज कर लोकतंत्र की हत्या किया है हम कार्यकर्ता इसकी विरोध करते हैं और मैं भी डॉक्टर रमन मुझे भी गिरफ्तार करो के तहत आज का धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के बढ़ती हुई लोकप्रियता से बौखला कर टूल किट के माध्यम से उनकी छवि खराब करने विश्व स्तर पर बदनाम करने की साजिश का पर्दाफाश होने से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के नेताओं व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर किए गए एफआईआर. के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे भी प्रजातंत्र की रक्षा के लिए कार्य करते रहेंगे। आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपेश साहू ने कहा कि टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाली कांग्रेस पार्टी एवं भाजपा नेताओं पर झूठे एफआईआर करने वाली, लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की हत्यारी छ.ग. की कांग्रेस सरकार के खिलाफ थाने के सामने धरना देकर कांग्रेस सरकार की सदबुध्दि के लिये प्रयास किया जा रहा है। सोशल डिस्टेसिंग के साथ आयोजित धरना प्रदर्शन को भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री मनोहर बघेल ने भी संबोधित किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, आरटीआई प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रूपेश साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री मनोहर बधेल, भाजयुमो अध्यक्ष महेश कश्यप, महामंत्री दिनेश सचदेव, पुलस्त शर्मा, टंकेश मोंगरे उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के विरोध मे भाजपा ने थाने के सामने बैठकर दिया धरना, कांग्रेस को कोसा
