प्रांतीय वॉच

कृषि उपज मण्डी के संचालन हेतु प्रातः 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक की अनुमति

Share this

सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने 18 मई 2021 को जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए मंडी संबंधी गतिविधियों जैसे – धान और खाद्यान, फसलों के उत्पाद की नीलामी खरीदी बिक्री हेतु प्रातः 06.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक कृषि उपज मंडी के संचालन की अनुमति दी है। होटल एवं रेस्टोरेंट में आॅनलाईन अथवा टेलीफोनिक आॅर्डर पर होम डिलीवरी की अनुमति के साथ टेक अवे की अनुमति भी रहेगी किन्तु ग्राहकों के लिए इन हाउस डायनिंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। होम डिलीवरी के लिए होटल एवं रेस्टोरेंट से डिलीवरी का समय प्रातः 06.00 बजे से रात्रि 09.00 बजे तक ही रहेगा तथा आम जनता हेतु होम डिलीवरी रात्रि 10ः00 बजे तक ही की जा सकेगी। भीड़-भाड़ या निर्देशों का उल्लंघन होने पर होटलों एवं रेस्टोंरेंट्स को नियमानुसार 30 दिवस हेतु सील करने की कार्यवाही की जाएगी। इन हाउस में अपने मेहमानों के लिए स्वयं के रेस्तरां में भोजन करने के लिए होटल की रसोई सेवाओं की अनुमति होगी। होटलों को उनके परिसर में विवाह समारोह की अनुमति होगी लेकिन विवाह समारोंह में 10 से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगें और विवाह की पूर्वानुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेनी होगी। यह आदेश 24 मई 2021 प्रातः 06ः00 बजे से प्रभावशील होगी।

गौठानों में अतिशेष गोबर का सुपर कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें – कलेक्टर
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि गौठानों में अतिशेष गोबर का सुपर कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करें। जिन गौठानों में वर्मी टंाका रिक्त है, वहाॅ वर्मी कम्पोस्ट बनाएॅ। श्री महोबे कल शाम संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने विकासखण्डवार एवं नगरीय निकायवार गौठानों में अतिशेष गोबर, उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट एवं पैकेजिंग की जानकारी ली। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को गौठानों का निरीक्षण कर अतिशेष गोबर का सुपर कम्पोस्ट के निर्माण हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय की भी जानकरी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को वर्मी कम्पोस्ट की फायदे बताएॅ तथा वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग हेतु प्रेरित करें।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन में किसानों को धान के अलावा अन्य फसल गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन आदि लेने के लिए भी प्रेरित करें। ताकि किसान अधिक से अधिक आमदनी अर्जित कर सके। उन्होंने विभिन्न गौठानों में संचालित मल्टीएक्टिविटी गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिले के चिन्हित गौठान परिसरों में संचालित मुर्गीपालन, मछलीपालन, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पाद, बागवानी आदि कार्यांे का निरीक्षण करें। उन्होंने प्रत्येक विकासखण्डों में अधिक से अधिक गौठानों का चिन्हांकन कर वहां मल्टीएक्टिविटी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ‘बालोद बाजार‘ के लिए तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, उप संचालक कृषि श्री एन.एल. पाण्डे, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती आकांक्षा सिन्हा, जिला कौशल एवं विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक श्री विकास देशमुख सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक में निर्देशित किया कि जिले में कोरोना से ज्यादा संक्रमित वाले ग्रामों एवं शून्य संक्रमित वाले ग्रामों का चिन्हाकन करें। जहां कोरोना के ज्यादा संक्रमित मरीज मिलें है, वहां पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के माध्यम से जनजागरूकता गतिविधियां कर लोगों को कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं बचाव हेतु प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि चिकित्सक कोविड केयर सेंटरों एवं जिला कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का नियमित रूप से स्वास्थ्य की जानकारी लें। जहां कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहें हैं वहां कान्टेक्ट ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से करें। होम आइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे मरीज आइसोलेशन अवधि पूर्ण होने के उपरांत ही घर से बाहर निकलें। उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्रतिदिन लें। कोरोना के लक्षण वालों व्यक्तियों को मितानिनों के माध्यम से दवाईयों का किट का वितरण कराएं। कलेक्टर ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए शेष बचे 45 वर्ष आयुवर्ग के व्यक्तियों का इस माह के अंत तक शतप्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खाद्य विभाग की बैठक में उपार्जन केन्द्रों से मिलरों के द्वारा धान उठाव की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों से उठाव हो रहे धान की रिपार्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर इस माह के अंत तक धान का शतप्रतिशत उठाव के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री सुब्रत प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी. मेश्राम, जिला खाद्य अधिकारी श्री एच.एल. बंजारे सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *