प्रांतीय वॉच

बालोद जिले के 178 ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत व्यक्तियों का हुआ कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण

Share this

सन्नी खान/बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में बालोद जिले के 178 ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत व्यक्तियों का कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. एस.के.सोनी ने बताया कि कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के तहत् जिले में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का भी कोविड-19 टीकाकरण किया जा रहा है। जिसके तहत् 178 ग्रामों में 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों का प्रथम डोज का कोविड टीकाकरण शतप्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि बालोद विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम बघमरा, पर्रेगुड़ा, मेढ़की, खैरतराई, झलमला, बेलमाण्ड, उमरादाह, परसदा, सोंहतरा, चिचबोड़, लाटाबोड़, अरौद, देवीनवागांव, पाररास, जमरूवा, जगतरा, दर्रीटोला, पीपरछेड़ी, बोड़की, अंगारी, पोण्डी, लोण्डी, अमोरा, सुन्दरा, कोहंगाटोला, जुंगेरा, खुर्सीपार, मनौद, रामनगर, भोथली, खरथुली, ओरमा, द.नवागांव, डेंगरापार, धौराभांठा, दैहान, अमलीडीह व खेरथाडीह में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत व्यक्तियों का कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण कर लिया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि डौण्डी विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम महामाया, कोपेडेरा, कुमुड़कट्टा, तुएदण्ड, नलकसा, चिखली, गोटुलमुड़ा, खैरवाही, बोरगांव, भीमाटोला, होदेकसा, पथराटोला, अरमुरकसा, सुरडोंगर, मरकाटोला, लिमउडीह, खुर्सीटिकुर, कुंआगोंदी, काण्डे, मगरदाह, किसनपुरी, पुत्तरवाही, गिधाली, सुवरबोड़, भैंसबोड़, गुजरा, दल्लीराजहरा वार्ड-13, 20, केंवटपारा डौण्डी, आवासपारा डौण्डी, नर्रालगुड़ा, परसोदा, पद्देटोला, हाथीगोर्रा व ठेमाबुजुर्ग, डौण्डीलोहारा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम बारडीह, कसही, रानीतराई, अछोली, कोरगुड़ा, दल्ली, अरजपुरी, संजारी, कासी, देवरी, घीना, कोसमी, सुरेगांव, अहिबरन नवागांव, दुधली, खेरथा, रेंगनी, मंगचुआ, खपरी, डेंगरापार, पिंगल, अर्जुनी, खैरकट्टा, सिरपुर, बड़ेजुंगेरा, हड़गहन, दुबचेरा, सिंगारपुर, कोटेरा, मार्री, झिटिया, आसरा, गड़ाईनडीह, सहगांव, बेंदराचुवा, भुरकाभाट, भेड़ी, बनगांव, नाहंदा, तुमड़ीकसा, सी.बी.नवागांव, गोरदा, साल्हेटोला, पसौद, पिनकापार, भर्रीटोला, जेवरतला, जर्राडीह, कापसी, ढुमादाह, राघोनवागांव, परसाडीह, माटरी, मरईटोला, भंवरमरा, भालुकोन्हा, मड़ियाकट्टा, तुरमुड़ा, अण्डी, जुन्नापानी, किसना, फरदफोड़, मरसकोला, गुरामी, खमतराई, कुम्हालोरी, शिकारीटोला, डुमरघुचा, कामता, कसीसु, कलकसा, राहता, रूपुटोला, पुनारकसा, जोगीभाट व गहिरानवागांव, गुण्डरदेही विकासखण्ड में ग्राम परसदा (डंग), अर्जुनी, सकरौद, कचान्दुर, जोरातराई, रौना, कोटगांव, सनौद, पैरी, पसौद, मटिया (ह) बेलौदी व सतमरा, विकासखण्ड गुरूर में ग्राम बोड़रा, बासीन, सोंहपुर, पेरपार, पेंवरो, कर्रेझर, नगबेलडीह, कोचवाही, मुलाजगोंदी, कुलिया, भिरई, अरमरीकला, पिकरीपार, तिलखैरी, हितेकसा व गोटाटोला में 45 वर्ष से अधिक उम्र के शतप्रतिशत व्यक्तियों का कोविड-19 का प्रथम डोज का टीकाकरण किया जा चुका है।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विगत दिनों कोरोना टीकाकरण व कोरोना जांच नहीं करने को लेकर ग्रामीण इलाकों में भ्रम की स्थिति थी, जिसे जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, विभिन्न संगठनों तथा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जनजागरूकता के माध्यम से ग्राम पंचायतों में टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। जिसके परिणाम स्वरूप ग्रामीण इलाकों में तेजी से टीकाकरण का कार्य हो रहा है।

कलेक्टर ने किया शिक्षा, स्वास्थ्य और खाद्य विभाग के कार्याें की समीक्षा

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग बैठक लेकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की बैठक में जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों मेें विद्यार्थियों का प्रवेश, स्कूलों में अधोसंरचना विकास, शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के प्राचार्य विद्यालय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों एवं उनके पालकों का काउंसिलिंग करें। कलेक्टर ने विद्यालय भवन के गुणवत्तापूर्ण अधोसरंचना विकास के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कक्षा पहली से कक्षा ग्यारहवीं तक शासन के निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया विगत 15 मई से प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून तक निर्धारित है। उन्हांेने बताया कि अधिक आवेदन की स्थिति में लाॅटरी के माध्यम से सीट आबंटन किया जाएगा।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल श्रेणी तथा फ्रंटलाइन वर्कर का आॅनलाईन पंजीयन की प्रगति की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने उपलब्ध वैक्सीन की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शासन से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन कोरोना टेस्ट के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि उपार्जन केन्द्रों में शेष बचे धान का 31 मई 2021 तक शत-प्रतिशत निराकरण कराएॅं। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में उठाव के लिए शेष बचे धान की स्थिति आदि की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि मिलरों से उनकी क्षमता अनुसार धान का उठाव हेतु आवेदन मंगाने की कार्यवाही करंे। उन्होंने कहा कि समन्वय बनाकर सुव्यवस्थित तरीके से धान का निराकरण किया जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, डिप्टी कलेक्टर श्री अभिषेक दीवान, श्रीमती सिल्ली थाॅमस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री सुब्रत प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.एल.ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.पी.मेश्राम, जिला खाद्य अधिकारी श्री एच.एल.बंजारे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *