- डिलीवरी ब्वॉय और दुकान वालों के भी कोरोना जांच की गई 9 लोग संक्रमित पाए गए
- यातायात प्रभारी रोशन कौशिक की पूरी टीम रही मौजूद
अक्कू रिजवी/कांकेर : जिला प्रशासन यातायात पुलिस कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कांकेर शहर में थाने के सामने चेक पोस्ट लगाकर समस्त छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की गई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना जांच शुरू की, 97 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया 11 पॉजिटिव मिले जिसमें विशेष रूप से होम डिलीवरी देने वाले लड़कों की जांच की गई। इनमें कुल 9 डिलीवरी ब्वॉय कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए। इसका प्रभाव यह होगा कि संबंधित दुकानदारों तथा ग्राहकों की भी जांच करना स्वास्थ्य विभाग के लिए ज़रूरी हो जाएगा अन्यथा संक्रमित लोग और भी संक्रमण बढ़ा देंगे । संबंधित लोगों से आशा की गई है कि स्वयं होकर अपनी-अपनी जांच करवा लें तथा नेगेटिव हों तो ठीक है और पॉजिटिव हों तो विभाग की ओर से दवा वैक्सीन जो भी लगता हो,उसे लेकर सुरक्षित हो जाएं। जिला यातायात प्रभारी रोशन कौशिक साहब ने बताया कि वर्तमान में चेकिंग तथा कोविड टेस्ट दोनों जारी हैं।

