रायपुर। राजधानी रायपुर में 24 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। बीते चार दौर के लॉकडाउन के बाद अब पांचवे दौर का लॉकडाउन लगाया जा रहा है। यह लॉकडाउन रियायतों भरा रहेगा। इन रियायतों में राजधानी में दुकानों के खुलने का समय का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दें कि प्रदेश के अधिकांश जिलों में चौथे चरण का लॉकडाउन 17 मई सुबह 6 बजे खत्म हो जाएगा।
BIG BREAKING: राजधानी रायपुर में 24 तक बढ़ा लॉकडाउन
