(पांडुका / नवापारा / राजिम / रायपुर ब्यूरो ) महेंद्र सिंह ठाकुर | ऐतिहासिक काल से भारत ही नहीं पूरे विश्व में मातृभूमि से प्रेम और स्वाभिमान के प्रतीक क्षत्रिय ही नहीं सर्व समाज के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जूम मीटिंग द्वारा धूमधाम से मनाया गया जिसमें भारत सहित संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षत्रिय बंधुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और इस बार की मीटिंग तथा सेलिब्रेशन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की छत्तीसगढ़ इकाई वीरांगना ग्रुप को सौंपा गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीतू अमित सिंह एवं उनकी टीम ने बहुत ही सुंदर ढंग से निर्वाहन किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छायाचित्र में माल्यार्पण और दीप जलाकर उनके शौर्य को याद किया गया इसके पश्चात संगठन के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री अमर सिंह रघुवंशी जी ने अपने ओजपूर्ण आवाज से महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व औरशौर्य भरे गीत से वर्चुअल मीटिंग में सबके अंदर जोश उमंग और उत्साह भर दिया। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीतू अमित सिंह ने करते हुए महाराणा प्रताप के विराट व्यक्तित्व का अंग बनने के लिए समस्त क्षत्रिय भाइयों से आव्हान किया खासकर महिला शक्ति से आज के समय में हमें अपने कार्यों से अपना घर ही नहीं समाज को भी सशक्त करना है और इसके लिए समाज की महिलाओं को विशेष पहल हमेशा करते रहना है यह युग परिवर्तन का युग है आर्थिक रूप से सशक्त होना और एक दूसरे का सहयोग करना बहुत आवश्यक है हमें समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक शीघ्र अति शीघ्र पहुंचना होगा तभी संगठन और सामाजिक एकता फलीभूत होगी नहीं तो हम हमेशा अधूरे रह जाएंगे। छत्तीसगढ़ वीरांगना ग्रुप की वरिष्ठ महामंत्री श्रीमती कंचन लता चौहान जी ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्होंने क्षत्रिय एकता पर बल दिया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू राष्ट्रीय महामंत्री सुखबीर सिंह भदोरिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री जितेंद्र सिंह राष्ट्रीय समन्वयक एवं कोषाध्यक्ष श्री बच्चन सिंह राणा राष्ट्रीय वीरांगना ग्रुप अध्यक्ष श्रीमती दमयंती सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर भागवत सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित सिंह चौहान युवा राष्ट्रीय महामंत्री विवेक पवार सिंह जी राष्ट्रीय करोना सेल प्रमुख श्रीमती रीता सिंह युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती प्रभा ललित सिंह राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सुरभि सिंह नागपुर मेडिकल कॉलेज के डीन प्रख्यात डॉक्टर बृजराज सिंह चिकित्सा प्रकोष्ठराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भानु सिंह जी हिमाचल से आईटी प्रमुख दौलत सिंह मध्य प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती अलका चौहान उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम राष्ट्रीय मंत्री रविंद्र सिंह राष्ट्रीय महामंत्री वीरांगना अर्चना सिंह राष्ट्रीय मंत्री सुषमा सिंह छत्तीसगढ़ प्रदेश वीरांगना उपाध्यक्ष श्रीमती विजय ठाकुर, बिलासपुर महिला संभाग प्रमुख चौहान बस्तर संभाग महिला प्रमुख नीतू सिंह, रायपुर जिला अध्यक्ष रश्मि चौहान बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह राष्ट्रीय मंत्री रामानंद सिंह जी के साथ खास तौर पर यूएसए शिकागो से जुड़े ठाकुर रघुवंश सिंह और सामाजिक जनो का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वीरांगना इकाई छत्तीसगढ़ राज्य की वरिष्ठ महामंत्री कंचन लता चौहान ने दिया, सबको यह याद दिलाते हुए कि महाराणा प्रताप जयंती एक सेलिब्रेशन नहीं हमारा प्रथम कर्तव्य है जिसको हमने पीढ़ी दर पीढ़ी महाराणा प्रताप के रूप में संजो कर रखा है।
- ← सांसद सुनील सोनी के हिसाब से कोरोना रोकने तय गाईड लाइन का पालन करने वाले सब अछूत है: धनंजय सिंह ठाकुर
- विश्रामपुर के व्यवसायी एवं पेट्रोल पम्प-गैस एजेन्सी संघ वाड्रफनगर द्वारा कोविड मरीजों के उपचार हेतु 10 ऑक्सीजन सिलेण्डर किये गए दान →