- जिले में 18 प्लस को अब तक लगे लगभग 2000 टिके
- 45 प्लस के सेकंड वेक्सीनेशन के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र
खिलेन्द्र ठाकुर/दंतेवाड़ा : हाई कोर्ट के आदेश के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिले में भी सभी वर्गों को टिका लग्न शुरू हो गया है। वेक्सीन लगाने में गॉवों की तुलना में शहरों में ज्यादा उत्सुक्ता नजर आ रही है। गीदम दंतेवाड़ा के सेंटरों में सुबह 6 बजे से ही वेक्सीन के लिए लोग लाइन लग रहे हैं। जिला स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधिकारी एवं जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ एस मंडल ने बताया कि 18 प्लस को अबतक लगभग 2000 लोगों को टिका लग गई है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में चार वेक्सीनेशन सेंटर बनाये गए हैं। दंतेवाड़ा ब्लॉक में आंवराभाटा प्राथमिक शाला में, गीदम के जावँगा में, कुआकोंडा तथा कटेकल्याण ब्लॉक में एक एक सेंटर बनाये गए हैं। इस तरह से जिले के चार विकासखण्ड में चार टीकाकरण सेंटर बनाई गई है। उन्होंने बताया कि जिन 45 प्लस को दूसरा डोस लगना है उनके लिए जिला अस्पताल परिसर के जीएनएम सेंटर में केंद्र बनाया गया है। डॉ मंडल ने बताया कि दूसरे डोस के कोविशिल्ड और कोवेक्सीन टीके के लिए पृथक पृथक केंद्र बनाये गए हैं। जिससे लोगों को कन्फ्यूजन न हो।

