प्रांतीय वॉच

नेशनल हाईवे में नाली नहीं होने के कारण 10 मिनट की बारिश में भी पुराने बस स्टैंड का प्रवेश मार्ग बन जाता है तालाब 

Share this
  • नेशनल हाईवे में नाली नहीं होने से बन रही है ये आपदा
अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर का पुराना बस स्टैंड बस्ती का हृदय स्थल है । जहां दिन रात लोगों तथा वाहनों का आना-जाना बना रहता है। बस स्टैंड शिफ्ट हो जाने के बावजूद एक पार्किंग स्थल तथा शहर के बीचों-बीच मार्केट प्लेस के कारण आज भी पुराना बस स्टैंड गुलजार रहा करता है किंतु खेद का विषय है कि ठेकेदार द्वारा बरसात के पानी का निकास किए जाने का सही प्रबंध आज तक नहीं किया गया है जिसके कारण 10 मिनट की बारिश में भी पुराना बस स्टैंड का प्रवेश मार्ग एक तालाब की तरह भर जाता है और उसे सूखने में कम से कम 3 दिन लगते हैं जबकि नगर पालिका चाहे तो पंप लगाकर 1 घंटे में तालाब सुखा सकती है तथा नाली बनवा कर इस समस्या को हमेशा के लिए समाप्त भी  कर सकती है किंतु ऐसा क्यों नहीं किया जाता? यह रहस्य के पर्दे में है, सिर्फ 10 मिनट बारिश होने पर भी तालाब बन जाने के कारण आम जनता को पुराने बस स्टैंड के अंदर बहुत घूम कर लंबे रास्ते से जाना पड़ता है किंतु नगर पालिका को और ना प्रशासन को किसी को जनता की इस तकलीफ को दूर करने की चिंता नहीं है ।अभी बरसात के दिन नहीं हैं फिर भी यह हाल है । बरसात के दिनों में क्या हालत होगी ? यह सोचा जा सकता है । शायद यह रास्ता तालाब बन कर परमानेंट ही बंद हो जाएगा।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *