- कांकेर पुलिस की सफलता
अक्कू रिजवी/कांकेर : पुलिस अधीक्षक जिला उत्तर बस्तर कांकेर एमआर आहिरे साहब द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार आज 10 मई को दो इनामी नक्सली दंपति ने कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर आत्मसमर्पण कर दिया। सरकार के नियमानुसार दोनों को प्रोत्साहन राशि 10000 नगद प्रदान की गई एवं अन्य समानताएं भी नियमानुसार प्रदान की जाएंगी। इन नक्सलियों में जय सिंह उर्फ दरबारी कोमरा किसकोड़ो एरिया कमेटी का सदस्य तथा उप कमांडर था, जिस पर ₹5 लाख का इनाम घोषित था । उसकी पत्नी महिला नक्सली शम्मी उर्फ सनी इरपा थाना बासागुड़ा बीजापुर जिले की थी। जिस पर ₹ 2 लाख इनाम घोषित था। नक्सली दंपति अनेक मुठभेड़ तथा हत्या तक के अपराधों में संलिप्त रहे हैं ।आत्मसमर्पण के दौरान गोरखनाथ बघेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर अमृत कुजूर उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल) आकाश मरकाम उप पुलिस अधीक्षक, कौशलेंद्र पटेल एसडीओ पुलिस अंतागढ़ आदि अधिकारी उपस्थित थे। नक्सलियों के अनुसार उन्होंने शोषण, अत्याचार और हिंसा से तंग आकर शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय तथा नई जिंदगी मिलेगी।