- पसंदीदा पोशाक पिंक सफारी उनकी पहचान थी उन्हें भुलाया नही जा सकता-कमिश्नर
आषीस जायसवाल/रायगढ : रायगढ़ नगर निगम के सब इंजीनियर ईश्वर प्रसाद सारथी के दुःखद निधन के बाद नगर निगम परिवार ने आज मौन धारण कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। विदित हो कि 51 वर्षीय स्वर्गीय ईश्वर प्रसाद सारथी पिता पतंग राम सारथी जा जन्म 15 जनवरी 1971 को हुआ था,
अत्यंत ही सरल और ब्यवहारशील सारथी ने अपने कार्यकाल में अपने कार्यों को निष्ठापूर्ण निर्वहन किया,पिंक सफारी उनकी पसंदीदा पोशाक थी जिस पर उच्चाधिकारियों ने कई बार उनकी प्रशंसा भी की,सब के साथ हिलमिलकर प्रेमभाव से रहने वाले सारथी की ठेठ छत्तीसगढ़ी बोली को भुला नही जा सकता। निगम परिवार ने बताया कि
उनकी पत्नी सुनीता सारथी एवं पुत्र हरिओम प्रसाद सारथी के दुःखद समय में हम हमेशा साथ खड़े है।ये नगर निगम में दिनाँक 28 जनवरी 1997 को सब इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि निगम परिवार से हमारे होनहार सदस्य का आकस्मिक जाना हमारे लिये अपूरणीय क्षति है इस दुःखद घटना से हम सभी स्तब्ध है महज 51 वर्ष की उम्र में ईश्वर सारथी का निधन शहर के साथ पूरे नगर निगम के लिए बहुत ही दुख-दाई और विचलित कर देने वाली है।वर्तमान में नियमानुसार उनके परिवार को तात्कालिक सहायता अनुग्रह राशि 50 हजार रु दी जा रही है।उनके निधन की खबर मिलते ही शहर समेत नगर निगम में शोक व्याप्त है।उनकी पसंदीदा पोशाक हमेशा आकर्षण का केंद्र रही।आज निगम के अधिकारी कर्मचारीगणों की उपस्थिति में पूरे निगम परिवार ने मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

