कसडोल : दिनांक-19.04.2021 समय 06:00pm को थाना गिरौदपुरी द्वारा वृद्ध महिला को आश्रय हेतु सखी लाया गया था। वृद्ध महिला घुमते हुए मिली थी, वृद्ध महिला का भाषा समझ नही आ रहा था दूसरी भाषा मे बात कर रही थी । महिला से लगातार बात चीत किया गया चंपारण एवं 2-3 जिला का नाम बताने पर सर हिलाकर सहमति दिए । बिहार के 5-6 सखी में संपर्क कर पीड़िता के बताए पता के बारे में बताया गया। पीड़िता के फोटो व्हाट्सप के माध्यम से भेजा गया , पीड़िता का पहचान फोटो के माध्यम से किया गया । पीड़िता चंपारण पश्चिम जिला से है । पीड़िता के गांव के मुख्या का नम्बर दिए जिससे पीड़िता के बेटा से बात हुआ । पीड़िता करीब 5 वर्षो पेहले घर से निकल गई थी । आज दिनांक 24.04.2021 को वृद्ध महिला को उनके छोटे बेटे के सुपुर्द किया गया । कोविड-19 प्रोटोकोल का पालन करते हुए रेलवे स्टेशन में रेलवे पुलिस एवं भाटापारा शहरी पुलिस के समक्ष पीड़िता को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया|
5 वर्षों से बिछुड़े वृद्ध महिला को परिजनों से मिलाने में सफल हुई पुलिस

