प्रांतीय वॉच

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021: बालोद जिले के ग्राम पंचायत माहुद(अ) को मिला दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार

Share this
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस.सिंहदेव सहित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाए

सन्नी खान/बालोद : केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को 12 पुरस्कार प्राप्त हुए। जिसमें बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माहुद(अ) को ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार‘‘ प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस के मौके पर आज नई दिल्ली में आयोजित वर्चुअल समारोह में विजेता पंचायतों के खातों में पुरस्कार राशि का आॅनलाईन अंतरण किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव और राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल पुरस्कार समारोह में वीडियो काॅन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने पुरस्कार हासिल करने वाले सभी पंचायतों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर, ग्राम पंचायत माहुद (अ) के सरपंच, उप सरपंच जुड़े हुए थे। ग्राम पंचायत माहुद(अ) के सरपंच ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया।
गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक व संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माहुद(अ) को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार‘‘ प्राप्त हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने पर ग्राम पंचायत माहुद (अ) के समस्त ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। संसदीय सचिव श्री निषाद ने पंचायतीराज दिवस 2021 के अवसर पर त्रि-स्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा ने ग्राम पंचायत माहुद (अ) को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2021 अंतर्गत ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार‘‘ प्राप्त होने पर जिला पंचायत की ओर से ग्राम पंचायत माहुद (अ) के सरपंच, समस्त जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएॅ दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *