प्रांतीय वॉच

लाॅकडाउन में हो बेहतर काम : केवल सेनेटाइजर ही नहीं, आइसोलेशन वाले घरों से निकलने वाले कचरा को भी रखे अलग

Share this
  • संक्रमण को रोकने आयुक्त ने बताए टिप्स

तापस सन्याल/रिसाली : एक हजार से भी ज्यादा एक्टीव केस वाले रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में संक्रमण को कम करने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने छोटी से छोटी बिन्दु को टास्क में लेकर कार्य करने निर्देश दिए है। अधिकारियों से कहा कि जहां कोरोना संक्रमित रह रहे है वहां से निकलने वाले कचरा को सावधानी पूर्वक कलेक्शन कर निष्पादन करे। उन्होने आने वाले माह को चुनौती के रूप में लेने कहा।
गुरूवार की देर शाम नगर पालिक निगम के आयुक्त ने विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर कोरोना की समीक्षा की। इस दौरान जांच में कोरोना संक्रमितों की संख्या में मामूली गिरावट होने पर और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि संक्रमण फैलने वाले चीजों में फोकस करते कहा कि जहां कोरोना संक्रमित निवास कर रहे है वहां से निकलने वाले कचरों को अलग रख निष्पादन किया जाए। आयुक्त ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लगने वाले शिविर में भी ध्यान रखे। मेडिकल वेस्ट को खुले स्थान में न फेकने दे। बैठक में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी के सिंह, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, हिमांशु कावड़े, अखिलेश गुप्ता, एस के सिंह भदौरिया, गोपाल सिन्हा, राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी जगरनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
जहां मृत्यु वहां सेनेटाइज 2 से 3 बार
आमतौर पर निगम के प्रत्येक वार्ड में सेनेटाइज कराया जा रहा हैं आयुक्त ने उन क्षेत्र में विशेष फोकस करने कहा जहां कोरोना की वजह से मौत हुई है। सेनेटाइज कार्य के लिए 3 की जगह 4 ट्रैक्टर आरक्षित करने के निर्देश दिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *