प्रांतीय वॉच

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में अचानक हुई भारी बर्फबारी, अचानक बदला मौसम का मिजाज, फसलें हुई नष्ट, किसान हुए निराश

Share this

आफ़ताब आलम/बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में अचानक ओला बृष्टि से किसानों के फसल नुकसान हो गए l प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले के थाना चलगली पोस्ट बरती कला तहसील वाड्रफनगर अंतर्गत आज दोपहर लगभग 2 बजे से लेकर 4 बजे तक भारी बर्फबारी तथा लगातार मूसलाधार बारिश के साथ आंधी तूफान चला। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक दोपहर में बादल मंडराया और जबरदस्त आंधी तुफान आया जिससे बिजली का तार भी गिर गया है जिसके कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। बर्फबारी से फसलों को भी नुकसान, किसान निराश हो गए l ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में मक्का प्याज टमाटर उड़द के फसल लगे थे जो भारी बर्फबारी और आंधी तुफान के कारण बर्बाद हो गया साथ ही आम के पेड़ में लगा मंजर भी नष्ट हो गया जिससे यहां के किसानों को भारी नुक़सान हुआ है उनके चेहरे पर निराशा छा गई है। किसानों की मांग है कि शासन प्रशासन की ओर से किसानों को सहयोग मिलना चाहिए l

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *