सन्नी खान/बालोद : हिन्द सेना के प्रदेशाध्यक्ष तरुण नाथ योगी ने आम जनमानस की चिन्ता करते हुए कहा कि अभी मुसीबत के पल में हम सब मिलकर रहे एक दूसरे का सहयोग करे जितना हो सके अपने आप को सेफ रखे ,और कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें डरने वाली बात नहीं है। लोग कोरोना से कम घबराहट में ज्यादा मौत के शिकार हो रहे हैं। हौसला बनाए रखें, यह वक्त भी गुजर जायेगा। इसलिए हिम्मत से काम लेना चाहिए। टीका लगाने के बाद जो भी शासन की गाइडलाइन दी गई है उनका पालन करें और घरों पर सुरक्षित रहे। जब तक लॉकडाउन है नियमों का भी पालन करें तो वही लॉकडाउन के बाद भी स्थिति संभलते तक सुरक्षा के बातों को ध्यान में रखें, उन्हें अमल में लाए। हिन्द सेना अपनी ओर से लोगों को जागरूक करने का काम तो कर ही रही है। स्वयं जागरूकता दिखाने की भी जरूरत है ताकि इस संकट से सब निपट सके। शासन प्रशासन का पूरा सहयोग करें। वही जरूरतमंद की भी मदद के लिए पीछे ना हटे।मास्क पहने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुल ना भूलें। बहुत जरूरी हो घर से जाना तभी बाहर निकले। वरना घर पर ही रहे। अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भ्रम या अफवाह बिल्कुल ना फैलाएं। जागरूक बने और जागरूकता फैलाएं।
हिन्द सेना के प्रदेशाध्यक्ष तरुण नाथ योगी की जनता से अपील

