क्राइम वॉच

शराबी पत्नी की पिटाई से परेशान पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Share this

बिलासपुर : हिर्री पुलिस स्टेशन में उस समय सभी हैरान हो गए जब एक शख्स ‘मुझे मेरी पत्नी से बचा लीजिए’ की गुहार लगाते हुए थाने पहुंचा. खजूरी गांव के रहने वाले वेद प्रकाश ने बताया कि 15 साल पहले की शादी हुई थी. पत्नी को शुरू से ही नशे की लत है. नशे में आकर वह मुझे और बच्चों को मारती है. हिर्री पुलिस ने पारिवारिक मामले को देखते हुए काउंसलिंग की बात कही है.

पति ने दर्ज कराई शिकायत

वेद प्रकाश ने बताया कि शादी तय करते समय उन्हें पत्नी की इस आदत के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. पहले तो वह छिपकर नशा करती थी, लेकिन अब खुलेआम शराब पीने लगी है. रोज शराब पीकर वह बच्चों को मारती है. कई बार समझाइश के बाद भी बात नहीं बनी तो पति और परिजनों ने सामाजिक बैठक कर ये बात रखी. पारिवारिक संबंधों की वजह से इस बात का कोई नतीजा सामने नहीं आया.

सूरजपुर में कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

रविवार को विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पति को जमकर पीट दिया. पीड़ित पति ने हिर्री थाना पहुंचकर इस संबंध में पुलिस के सामने बयान दर्ज कराया है. थाना प्रभारी ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान यह साफ हो सकेगा कि पति का लगाया गया आरोप कितना सही है. पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को एक साथ थाने तलब किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *