प्रांतीय वॉच

जिला पंचायत सीईओ ने किया क्वारंटाईन केन्द्रों का निरिक्षण

  • केन्द्रों में साफ-सफाई, अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालकृष्ण मिश्रा /सुकमा : प्रदेश में बढ़ती कोरोना संक्रमण के मामलों को दृष्टिगत रखते हुए सुकमा जिले में कोविड-19 वायरस के फैलाव के प्रभावी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला सुकमा में ग्रामीण स्तर पर आमजन की सुविधा एवं बाहरी राज्यों या अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों के कोराना जाँच एवं क्वारंटाईन किए जाने हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटाईन केन्द्र स्थापित किए गए हैं।
कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नूतन कुमार कंवर द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित क्वारंटाईन केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से निरिक्षण किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज श्री कंवर ने विकासखंड छिन्दगढ़ में स्थापित क्वारंटाईन केन्द्रों का निरिक्षण किया और नोडल अधिकारियों को केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनिय है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु बाहरी राज्यों सहित अन्य स्थानों से आने वाले व्यक्तियों के लिए ग्राम पंचायतों में क्वारंटाईन केन्द्रों की व्यवस्था की जाती है। सुकमा जिले में तीनों विकासखण्डों के कुल 153 ग्राम पंचायत में क्वारंटाईन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनकी समूचित व्यवस्था एवं जानकारी हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। जनपद स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत नोडल अधिकारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *