प्रांतीय वॉच

मर्चेंट मिल की क्रिएटिव टीम ने बियरिंग शॉप की क्रेन का किया मॉडिफिकेशन

Share this
  • क्रेन ऑपरेशन हुआ आसान
  • क्रेन की उपलब्धता बढ़ी 

तापस सन्याल/ भिलाई: सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र मे मर्चेंट मिल के संचालन में रोल असेम्बली की अहम भूमिका होती है। रोलिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देने में इन रोल असेम्बली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मर्चेंट मिल के बियरिंग शॉप में रोल असेम्बली का महत्वपूर्ण कार्य नियमित रूप से सम्पादित किया जाता है। इस कार्य के सुचारू संचालन के लिए क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करना आवश्यक हो जाता है। कई बार ऑपरेटर्स के अन्य स्थानों में व्यस्त रहने के कारण क्रेन की उपलब्धता में बाधा आती है और काम प्रभावित होता है। इस समस्या से निजात पाने हेतु मर्चेंट मिल के कर्मवीरों ने कमर कसी।

समस्या समाधान हेतु मॉडिफिकेशन
इस समस्या के समाधान के लिए मर्चेंट मिल विद्युत अनुभाग के क्रेन ब्रिगेड ने क्रेन ऑपरेशन में आवश्यक मॉडिफिकेशन किया है। इस मॉडिफिकेशन के बाद रोल असेम्बली का काम कर रहे कर्मचारीगण ग्राऊंड लेबल से स्वयं ही क्रेन को ऑपरेट कर सकते हैं। इससे क्रेन ऑपरेटर की उपलब्धता ना होने पर भी क्रेन को चलाकर काम चालू रखा जा सकता है।

मॉडिफिकेशन करने वाली टीम
समस्या के समाधान के लिए किये गए मॉडिफिकेशन को अंजाम देने वाली क्रिएटिव टीम में शामिल प्रबंधक (विद्युत) श्री विष्णु प्रसाद ने मॉडिफिकेशन का डिजाईन तैयार किया और उनके नेतृत्व मे क्रेन ब्रिगेड के श्री ईश्वर कुमार पटेल, श्री एम जे राव, श्री डी के वर्मा, श्री ओ पी वर्मा, श्री अश्विन कुमार की टीम ने आंतरिक संसाधनों से इसकी कमीशनिंग की है।

सीजीएम बेदी ने दी बधाई
मुख्य महाप्रबंधक (मर्चेंट मिल एवं वायर रॉड मिल) अजय बेदी ने टीम का हौसला बढ़ाने हेतु इस मॉडिफिकेशन का अवलोकन किया और इस महत्वपूर्ण मॉडिफिकेशन करने वाले विद्युत अनुभाग की टीम को बधाई दी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *