- हेल्प डेस्क लगाकर भाजपा ने कोरोना का टीका लेने वालों का किया सहयोग
पुलस्त षर्मा/ मैनपुर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल मैनपुर द्वारा आज शनिवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत कोविड 19 कोरोना वैक्सीन लगाने वाले लागो की मदद हेेतु हेल्प डेस्क का शुभारंभ कियां गया है। मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे कोरोना हेल्प डेस्क लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाने आने वाले लोगो को सैनिटाइजर, मास्क, फ्रूट एवं बिस्किट आदि का वितरण किया गया सहित स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से अवगत कराने अपील किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी नागरिक को मुफ्त में वैक्सीन मुहैया करा रहे हैं यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व की बात है कोविड 19 वैक्शीन लगवाने आने वाले लोगो की मदद के लिये भाजपा द्वारा मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने सभी नागरिक को वैक्सीन समय से लगे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से इसमें सहयोग का आह्वान किया है। उक्त कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे, महेंद्र सोनी, मनोज निर्मलकर, बब्बी सचदेव, हरीश यादव, संतोष यादव, आभाष निषाद एवं इमरान रजा उपस्थित थे।