प्रांतीय वॉच

ग्राम पंडरीपानी में त्रिदिवसीय संगीतमय मानसगान सम्मेलन का आयोजन

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : ब्लाक मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम पंडरीपानी में महाशिव रात्रि के पावन बेला पर त्रिदिवसीय संगीतमय स्वर मानसगान का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया इस कार्यक्रम के मुख्यअतिथि लक्ष्मी अरुण साहू सदस्य जिला पंचायत गरियाबंद, अध्यक्षता नीलम ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत जरगांव, विशेष अतिथि के रूप में खिलेश्वरी ध्रुव जनपद सदस्य छुरा, राजीव ठाकुर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी छुरा,हरीश यादव पार्षद नगर पंचायत छुरा,पुनीतराम ठाकुर अध्यक्ष इंटक मजदूर कांग्रेस छुरा, के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरुण साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंडरीपानी वासी धन्य है जिन्हें रामायण सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है निश्चित ही आपको इसका लाभ मिलेगा और आपके घरों में खुशहाली  समृद्धि सुख भगवान श्री रामचन्द्र जी के आशीर्वाद से प्राप्त होगा रामायण से हमारे  चरित्र विचार एवं भक्ति भाव शुद्ध होता है हमें रामायण से शिक्षा प्राप्त होती है  अंचल के इस छोटे से ग्राम में ग्रामवासियो द्वारा इतना बढ़िया संगीतमय स्वर मानसगान का इतना अच्छा आयोजन के लिये बधाई के पात्र है।इस अवसर पर ब्लाक कांगेस छुरा के अध्यक्ष राजीव ठाकुर ने कहा कि यूं तो हर मौसम भक्ति भाव पूर्ण रहता है पर छत्तीसगढ़ पूरे भारत  वर्ष में एक ऐसा प्रदेश है जहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के जीवन चरित्र का बखान होता है इस तरह का आयोजन हमारे क्षेत्र में धान कटाई के बाद हर गांव में देखने को मिलता है इस तरह के आयोजनों से लोगों को कुछ ना कुछ जरूर सीखने को मिलता है इतना बढ़िया आयोजन के लिए मैं पंडरीपानी ग्राम वासियों  को बधाई देता हूं। इस अवसर पर रोशन सेन ,मोती साहू ग्राम पटेल,रूखमणी साहू पंच,चन्द्रशेखर ध्रुव पंच, पिंकी साहू पंच, चमेली देवनारायण ध्रुव,लक्ष्मण ठाकुर अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, ताराचंद साहू,सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम साहू शिक्षक द्वारा किया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *