प्रांतीय वॉच

बगैर मास्क लगाए घूम रहे 299 लोगो पर हुई अर्थदण्ड की कार्यवाही

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा :  गरियाबंद के जिलाधीश के आदेश के परिपालन में कोविड 19 के रोकथाम हेतु बगैर मास्क के नगर में घूम रहे 299 लोगो पर नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान ने की कार्यवाही इस दौरान उनके साथ राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की टीम भी मौजूद थे जिले में फिर से बढ़ते कोरोना मरीजो के बढ़ते संख्या को देखते हुए जिला कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को आदेश जारी किया था कि बगैर मास्क के घूमने वाले  लोगो पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क वसूल करने की कार्यवाही पर जोर दिया था  इसी कड़ी में छुरा के नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान द्वारा थाना के सामने बगैर मास्क के घूम रहे 38 लोगो पर चलानी कार्यवाही करते हुए 3800 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया इससे पहले भी छुरा क्षेत्र में राजस्व पुलिस व नगर पंचायत के सयुक्त टीम ने 4 तारीख व 6 तारीख  को 160 लोगो पर बिना मास्क लगाए घूमने वालो से कुल 15350 रुपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया वही 8/03/2021 को भी सयुक्त टीम द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बिना मास्क के घूम रहे 101 लोगो पर कार्यवाही करते हुए 9950 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।इस सम्बंध में चर्चा करने पर नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान ने बताया कि  जिले में कोरोना मरीजो की संख्या को देखते हुए जिलाधीश महोदय के आदेश पर छुरा अनुविभाग के राजस्व पुलिस व नगर पंचायत के सयुक्त टीम द्वारा नगर में बगैर मास्क के घूमने वाले  कुल 299 लोगो पर कार्यवाही करते हुए 29100 रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *