रवि सेन/ बागबाहरा। समीपस्थ ग्राम मरारकसही बाहरा में राजिम जयंती व सम्मान समारोह का आयोजन गौरवमयी वातावरण में संपन्न हुआ। जहां इस कार्यक्रम के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री थानेश्वर साहू थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष धरमदास साहू, तहसील साहू संघ बागबाहरा के अध्यक्ष भेखलाल साहू, परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष चमन लाल साहू, ग्राम पंचायत मरारकसही बाहरा के सरपंच कमलनारायण साहू उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम मरारकसही पहुंचने पर अतिथियों का भव्य स्वागत बाइक रैली, गाजे बाजे एवं पुष्प वर्षा के साथ किया गया। जहां कार्यक्रम का संचालन युगल किशोर साहू और अंत में आभार प्रदर्शन ग्राम साहू समाज के अध्यक्ष खिलेश साहू ने किया। जहां आयोजन के दौरान ग्राम मरारकसही में सामाजिक कार्यक्रम का शुभारंभ माता राजिम के पूजा अर्चना से हुआ। तत्पश्चात सामाजिकजन व ग्रामवासियों के द्वारा आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री थानेश्वर साहू संहित समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ व पुष्प मालाओं से किया। जहां स्वागत पश्चायत गांव के एक नन्हीं बालिका कु. मुक्ता साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्य गीत अरपा पैरी के धार नामक लोक गीत को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दिया। स्वागत अभिवादन पश्चात आयोजन को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री थानेश्वर साहू ने कहा कि समाज विकास के लिए हमें सार्थक चिंतन करके समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति जागरूकता लाना है और समाज को वास्तविक विकास के पथ पर अग्रसर करना है। इसके साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू ने युवाओं को आव्हान किया कि वे नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने आगे आए और रचनात्मक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। इसके आलावा आयोजन को जिला साहू संघ अध्यक्ष धरमदास साहू, तहसील साहू संघ के अध्यक्ष भेखलाल साहू, खल्लारी परीक्षेत्र अध्यक्ष चमनलाल साहू, सरपंच कमलनारायण साहू ने भी सम्बोधित किया। वहीं उक्त सामाजिक कार्यक्रम में समाज रत्न वरिष्ठ जनों में भुलऊराम साहू, खोरबाहरा साहू, घासी राम साहू, कोमल चंद साहू, लक्ष्मीनाथ साहू उपस्थित रहे। जिन्होने भी समाज में युवाओं की भूमिका पर स्वर्णिम इतिहास के सुनहरे भविष्य की ओर सम्बन्धीत विषयों पर अपने उद्बोधन के माध्यम से जागरूकता पर लोंगो से अपील किया। इस दौरान जय खल्लारी परीक्षेत्र के संरक्षक देवक राम साहू, सरपंच कमलनारायण साहू, पुरुषोत्तम साहू, रामनारायण साहू, खिलेश साहू ने मुख्य अतिथि थानेश्वर साहू एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू को माता कर्मा का छायांचित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू, तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, जिलाध्यक्ष धरमदास साहू भी को उनके विशिष्ट कार्य के लिए अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में जय विहान संस्था द्वारा विहान गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजु साहू, धनराज साहू, देवेश साहू, विष्णु साहू, लक्ष्मण साहू, तोषराम साहू, सेवाराम साहू, घनश्याम साहू, पुरुषोत्तम साहू, गुमान साहू, जयप्रकाश साहू, रामशरण साहू, खेमराज साहू, थनेश साहू, मेहत्तर साहू, मोहन साहू, सालिकराम साहू, जीवराखन साहू, चोला साहू, बुधराम साहू, भागवत साहू, जगदीश साहू, कुमार साहू, शंकर साहू, छन्नूलाल साहू, केवल यादव, बरूण यादव, एम.डी. मानिकपुरी, ईश्वर ध्रुव संहित सामाजिकजन व ग्रामवासी, कांग्रेसजन भी बडी संख्या में उपस्थित रहे।
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुये सम्मानित
खल्लारी परीक्षेत्र के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को ग्राम मरारकसही बाहरा में राजिम जयंती व सम्मान समारोह पर आयोजन के दौरान स्व. डेरहाराम साहू की स्मृति पुरस्कार के तहत प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र के साथ स्मृति चिन्ह से मुख्य अतिथि द्वारा भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। जहां डेरहा राम साहू स्मृति पुरस्कार से प्रतिभावान छात्र – छात्राओं में कक्षा दसवीं से कु.गुंजा साहू पिता राजकुमार साहू (बिजराडीह) कु.भूमिका साहू पिता ठाकुर राम साहू (पचेड़ा), योगेंद्र प्रताप साहू पिता पुनीतराम साहू (बी.के. बाहरा) और इसी प्रकार से कक्षा बारहवीं से कु. दीप्ति साहू पिता हीरालाल साहू (तमोरा), कु. गीतिका साहू पिता गोकुल साहू (खल्लारी), पोखन साहू पिता धुरबो साहू (बी.के.बाहरा) को सम्मानित हुए। इसी कडी में बागबाहरा ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को भी विशिष्ट सेवा विशेष सम्मान के तहत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री थानेश्वर साहू द्वारा यहां सम्मान समाज सेवा, पत्रकारिता, साहित्य, योग, बाल संरक्षण, पर्यावरण आदि विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित किया गया। जिसमें विशिष्ट विशेष सेवा सम्मान से तारेश साहू (पत्रकारिता व समाजसेवी), धनराज साहू (साहित्य) चेतन साहू (बाल संरक्षण) भास्कर साहू (योग) खिलावन मेहरा (समरसता) उमेश कुमार दीवान (पर्यावरण) तोरण यादव (योग) रामनारायण साहू (समाज सेवा) कु. तुलेश्वरी साहू (महिला सशक्तिकरण) भेखराम पटेल (भूतपूर्व सैनिक) रामखिलावन पटेल (भूतपूर्व सैनिक) आदि सामाजिकजन सम्मानित हुए।