कमलेश रजक/ मुंडा : कोविड 19 की रोकथाम को लेकर वैक्सीनेशन प्रोग्राम के दूसरे दौर में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में सुबह 9 बजे से बजूर्गो एवं 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद टीका लगाया गया। टीकाकरण पश्चात 30 मिनट तक नियम अनुसार आब्जर्वेशन में रखा जा रहा है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर से वेरीफाई करने के बाद टीका लगाया जा रहा है। पहला टीकाकरण के पश्चात दूसरा डोज 28 दिन के बाद लगाया जायेगा। टीकाकरण को सफल बनाने में ओमप्रकाश यादव कोमल लहरे विरेन्द्र पटेल दिनेश साहू अरविन्द टण्डन मुकेश सहित अन्य स्वास्थ कर्मियों के द्वारा वैक्सीनेशन के कार्य को सम्पादित किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लवन में वैक्सीनेशन लगना हुुआ शुरू

