- 60 वर्ष से अधिक और 45 से 59 वर्ष के गंभीर मरीजो को लग रहा टीका
विकास अग्रवाल/ खरसियां: खरसिया नगर के सिविल हॉस्पिटल में 45 से 59 वर्ष के हाई रिस्क पेशेंट का टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों टीकाकरण सोमवार को सिविल हॉस्पिटल में आरंभ किया गया टीकाकरण को लेकर नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा। वैक्सीन लगाने का कार्य आर एच ओ सुभद्रा यादव और विनीता सिकरवार द्वारा किया जा रहा है डॉक्यूमेंट वेरी फिकेशन का कार्य रवि राठौर कर रहे हैं और साथ ही ऑब्जरवेशन के कार्य के लिए प्रदीप सिदार को नियुक्त किया गया है जो टिका लगवाने के बाद मरीज को आधे घंटे के लिए वही रोककर रखा जाता है अगर किसी को किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट दिखे तो मरीज़ को उपस्थित डॉक्टरों द्वारा उसकी उचित देखभाल की जा सके। सोमवार को पहले दिन टीकाकरण की शुरुआत में 90 लोगों ने टिका लगवाया और वही दूसरे दिन समाचार लिखे जाने तक 54 लोगों ने कोरोना का टिका लगवा लिया था। सिविल हॉस्पिटल में लग रही कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज लगवाने वालों में किसी तरह के साइड इफेक्ट का मामला सामने नहीं आया है टीका लगवाने वाले व्यक्ति की उम्र जन्मतिथि मोबाइल नंबर पहचान पत्र की जानकारी व्हाट्सएप नंबर 7647921 157 भेज सकेंगे। सोमवार और मंगलवार को टीका लगवाने खरसिया नगर के साथ आसपास के लोग वैक्सीनेशन केन्द्र पहुंचे। टीकाकृत लोगों ने अपने अनुभव बांटते हुये कहा कि टीका लगवाने से किसी प्रकार का विपरीत प्रभाव नहीं हुआ।

