रायपुर। राज्य वनोषधि बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष,भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे रामप्रताप सिंह की तबियत अचानक खराब होने की वजह से राजधानी की सबसे नामी अस्पताल श्रीबालाजी मोवा मे उन्हे भर्ती किया गया है। मिली जानकारी अनुसार कल रात मे उन्हे ऐडमिट किया गया है। रामप्रताप सिंह के सीने मे संक्रमण की जानकारी बताई जा रही है। डॉक्टरो ने कोविड की आशंका जाहिर की है, बहरहाल रिपोर्ट आने से स्थित स्पष्ट हो सकेगी।
रामप्रताप सिंह की तबियत बिगड़ी, श्रीबालाजी सुपरश्पेसलिटी हॉस्पिटल मे भर्ती
