संजय महिलांग/ नवागढ़ : सघन पल्स पोलियो अभियान 2021 की दल क्र.10 सुकुलपारा द्वारा केम्प लगाकर पल्स पोलियो अभियान शुरू किया जिसमें टिकाकरण का शुभारंभ नगर पंचायत उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव एवं पार्षद हेमंत सोनकर द्वारा पोलियो की खुराक पिला कर उद्धघाटन किया गया। उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव ने उपस्थिति जनसमूह को पोलियो की महत्ता बताते हुए सभी परिवार को पल्स पोलियो अभियान में विशेष रुचि रखते हुए सहभागिता निभाने की बात कही। वार्ड पार्षद हेमंत सोनकर ने पल्स पोलियो अभियान टीम को सतत प्रयास एवं निरतंर सेवा भाव के लिए बधाई देते हुए कहा कि दल नायक मनोज पुरबिया विगत 16 वर्षो से निरतंर स्वैछिक कार्य करते हुए पल्स पोलियो अभियान से जुड़ा हुआ है जो कि प्रशसनीय एवं अनुकरणीय हैं इस भारत को पोलियो मुक्त कराने में स्वैछिक कार्यकर्ता ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,मितानिन दीदी का सहयोग उदयीमान भारत के नवनिर्माण में अतुलनीय सहयोग रहा है। पल्स पोलियो अभियान के दल संयोजक मनोज पुरबिया ने बताया कि हमारा राष्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा पोलियो मुक्त घोषित हो गया है ।लेकिन हमारे पडौसी देश पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में अभी भी पोलियो का अंश पाया गयाहै ,जिससे खतरा अभी भी पूरे विश्व के लिए बना हुआ है ,जिसके कारण हमारे देश को आंशिक रूप से सतर्कता बरतने हुए अभी भी सघन रूप से पल्स पोलियो अभियान निरतंर जारी है अतः हर बच्चा हर बार पोलियो की खुराक अनिवार्य रूप है पिलाना होगा ताकि हमारा भारत पूर्ण रूप से स्वस्थ और समृद्ध हो सके। उद्घाटन अवसर पर पुलिस आरक्षक प्रशांत दीवान ,दिनेश सोनकर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता सोनकर , सहायिका किरण सोनकर ,जैश्वरी सोनकर मितानिन सोहागा ध्रुव ,लक्ष्मी रानी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सुकुलपारा में उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
