किरीट ठक्कर/ गरियाबंद। पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती कीमतों को लेकर आज शनिवार युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेसियों के अनुसार केंद्र की भाजपा सरकार डीज़ल पेट्रोल के मूल्यों में लगातार बेतहासा वृद्धि कर रही है। जिसका असर अन्य जिंसों पर भी पड़ रहा है और महंगाई इन दिनों आसमान छू रही है। बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दुश्वार हो उठा है। पिछले कई महीनों से आम आदमी की थाली से दाल गायब हो चुकी है और अब खाद्य तेलों की बढ़ती कीमत हैरान कर रही है। आलू और प्याज अब भी गरीबों के पहुंच के बाहर है। इस बढ़ती महंगाई की एक बड़ी वजह डीजल पेट्रोल के मूल्यों में लगातार वृद्धि होना है। इन्ही परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार बिन्द्रानवागढ़ युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा मनमाने रूप से पेट्रोल डीजल के मूल्य की वृद्धि को लेकर आज कचहरी रोड में नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम में राजिम विधायक प्रतिनिधि नरेन्द्र देवांगन,युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित मिरी,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान,शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा,ओम राठोर, बीरू यादव,रमेश मेश्राम, केशु सिन्हा,जुली मेमन,अवध यादव,योगेश बघेल,सुरेश मानिकपुरी,देव आशीष यदु, हरिस चंद्र,शिवा राव,गुलशन वर्मा,भानु सिन्हा नूतन यादव अमरसिंग नागेश श्रावण नेताम मनोज सोनवानी रूपेश सोनवानी पुरषोत्तम सोनवानी रिकू यादव फलेश्वर साहू कांति लाल आदि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
पेट्रोल डीज़ल की बढ़ती क़ीमत : युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
