पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : मैनपुर पैरी टैक्सी युनियन का सिकासार जलाशय विश्राम गृह में मिलन समारोह आयोजित किया गया इस दौरान समस्त टैक्सी युनियन के सदस्यों ने एक महत्वपूर्ण शपथ लिया कि आज के बाद कोई भी सदस्य वाहन चलाते समय नशापान नही करेंगे और यदि नशापान करते पाया गया तो उनके खिलाफ युनियन कार्यवाही करेंगी और बकायदा शपथ लिया गया। टैक्सी युनियन के सदस्य कोई भी विवाद होने की स्थिति में अध्यक्ष से शिकायत कर युनियन के बीच ही समस्या का समाधान किया जायेगा इस दौरान टैक्सी युनियन के सदस्यों द्वारा क्षेत्र के विकास के सबंध में भी चर्चा किया गया, आगामी गर्मी के दिनो ने बस स्टैण्ड टैक्सी युनियन के सामने पुराने पेयजल प्याउ घर को चालू करवाने और इसका लाभ आमजनता को दिलवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किया गया। मिलन समारोह में सर्व सम्मति से पैरी टैक्सी युनियन के संरक्षक हुलार ठाकुर (बाबा ठाकुर), संजय त्रिवेदी, अध्यक्ष मोनू पटेल, उपाध्यक्ष गोलू यादव, कोषाध्यक्ष केशर सिन्हा, सचिव भारत साहू, सह सचिव गोपाल सिन्हा, सलाहकार समीर खान, शकील खान, चेतन मुरचूलिया, रूपु साहू, श्रवण, कोमल साहू, महेन्द्र मरकाम, प्रदीप, डमरू दीपक आहूजा, जशवंत साहू, चेतन मूरचुलिया, सहित सभी पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।
पैरी टैक्सी युनियन के अध्यक्ष मोनू पटेल और संरक्षक बाबा ठाकुर चुने गए
