प्रांतीय वॉच

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे केशकाल, कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ किया भव्य स्वागत

Share this
केशकाल : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय आज केशकाल पहुंचे जहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के पश्चात अध्यक्ष साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह मेरा प्रथम बस्तर आगमन है। हमारे पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा इतनी आत्मियता से स्वागत किया गया इसके लिए मै सभी को धन्यवाद देता हूं तथा आप सभी को बताना चाहता हूं कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहरायेगी, क्योंकि वर्तमान में सत्ता में बैठी कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी और धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं के चलते किसानों को जितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसका किसान भाइ करारा जवाब देंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। इसी क्रम में आज अध्यक्ष केशकाल पहुंचे जहां केशकाल के प्रवेश द्वार पंचवटी में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके काफिले का विशाल बाइक रैली निकाल कर स्वागत किया गया। ततपश्चात काफिला पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सन्तोष कटारिया के निवास के सामने कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां केशकाल व बडेराजपुर मण्डल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का फूल-माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा की नीतियों व नेतृत्व से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त शिक्षक सखाराम समरथ और मंगलू राम नाग ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश करने का निर्णय लिया जिसका अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने तिलक लगाकर व मिठाई खिलाकर भाजपा में आत्मीय स्वागत किया।
 धान खरीदी के मुद्दे पर साय ने साधा कांग्रेस सरकार पर निशाना
छत्तीसगढ़ सरकार धान खरीदी के मामले में पूरी तरह से फैल हो चुकी है, किसानों को टोकन कटवाने में लाइन लगाना पड़ा, धान बेचने में परेशानी हुई, बारदानों की कमी हुई और सबसे अधिक दुखद बात गिरदावरी में त्रुटियों  के चलते किसनो के रकबे में कटौती की गई जिसके कारण कई किसान भाइयों ने आत्महत्या भी कर लिया, यह सभी घटनाएं राज्य सरकार की नाकामियों को दर्शाती हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका परिणाम जरूर देखने को मिलेगा तथा एक बार फिर भाजपा छत्तीसगढ़ में अपना परचम लहरायेगी।
 प्रदेश भर में 22 जनवरी को भाजपा करेगी जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों और किसानों के प्रति हो रहे सौतेले व्यवहार को जनता और किसानों के सामने लाने के लिए भाजपा ने पिछले 13 जनवरी को एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन किया था। जिसके बाद आगामी 22 जनवरी को भाजपा जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी साथ ही कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया जाएगा ताकि सरकार का ध्यान आकर्षित हो और किसानों से ठीक तरीके से शेष धान की खरीदी की जाए। इस दौरान मुख्य रूप से बस्तर संभाग प्रभारी व विधायक शिवरतन शर्मा, कोण्डागांव प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष कटारिया, जिला महामंत्री आकाश मेहता, किशन पाण्डे, कोषाध्यक्ष धनराज मालू, भूपेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिन्हा, विजय पोया, धरम राणा,मंडल महामंत्री नवदीप सोनी, रविन्द्र पांडे सुमीत कटारिया, जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, महिला मोर्चा से रजिया खान, अनिता नेताम, पीलाबाई जैन, कमला नेताम समेत  महिला मोर्चा व विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *