प्रांतीय वॉच

65 वर्षीय व्यक्ति के मौत के बाद लखनपुर अस्पताल में परिवारजनों ने किया हंगामा

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया। मृतक के परिजनों ने    डायल 112  पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिवार जनों से मिली जानकारी के मुताबिक हरी सारथी पिता चन्दा सारथी उम्र 65 वर्ष वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर निवासी जो अपने घर से कुछ दूर अपने पड़ोसी  लोर बोध के घर किसी कार्य के लिए गया हुआ था।  अचानक हरि सारथी रोबोट के घर के आंगन में अचेत होकर गिर गया जिसके बाद औरत के घर से सुनीता ने हरीश आरती के परिजनों को इसकी जानकारी दी बाद इसके अमन सारथी के द्वारा हरीश अर्थी को उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल ले जाने के लिए डायल 112 को फोन कर मदद मांगी गई। डायल 112 की टीम 5 मिनट में आने का आश्वासन दिया गया परंतु डायल 112 की मदद नहीं मिलने पर परिवारजनों के द्वारा हरी सारथी को उपचार के लिए दो पहिया वाहन में लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने हरी सारथी को  मृत घोषित कर दिया जिसके बाद हरी सारथी के परिवारजनों के द्वारा डायल 112 पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल  में जमकर हंगामा किया बाद इसके  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ तथा वार्ड 15 के पार्षद के समझाइस के बाद मामला शांत हुआ डॉक्टरों के द्वारा हरी सारथी के शव को एंबुलेंस के माध्यम से घर भिजवाया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *