प्रांतीय वॉच

भाजपा और भाजयुमो ने स्वामी विवेकानन्द जी को याद किया, स्वस्थ्य युवा, स्वस्थ भारत के संदेश के साथ युवाओं का किया गया सम्मान

Share this
जांजगीर-चाम्पा : भारतीय जनता पार्टी एवं भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त आयोजकत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती “राष्ट्रीय युवा दिवस” के रूप में गौरव पथ चाम्पा स्थित विवेकानंद उद्यान में मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात, स्वस्थ्य युवा, स्वस्थ भारत के संदेश के साथ उद्यान में योग व्यायाम कर रहे युवक-युवतियों, बुजुर्गों एवं बच्चों का विवेकानंद जी का बैच लगाकर सम्मान किया गया।
तत्पश्चात मोटर साइकिल रैली के रूप में नारे लगाते हुए केराझरिया पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा को हसदेव नदी के पवित्र जल से स्नान कराकर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, राज्य युवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, महामंत्री महावीर सोनी, भाजयुमोर्चा के जिलाध्यक्ष  राजू महंत, शिव मिश्रा, पार्षद श्रीमती अनुराधा श्रीवास, श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी, धीरज सोनी, मुकेश जायसवाल, सुनील सोनी, राजेश, हितेन्द्र विश्वकर्मा, भवानी गुप्ता, हेमंत पटेल, राहुल शाह सहित भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता एवं नागरिक जन उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *