आफताब आलम/ बलरामपुर : बलरामपुर जिले के राजपुर ब्लॉक में देश में जय जवान जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 मुगलसराय में और मृत्यु 11 जनवरी 1966 ताशकन्द सोवियत संघ रूस, में हुई थी। भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे। वह 9 जून 1964 से 11 जनवरी 1966 को अपनी मृत्यु तक लगभग अठारह महीने देश के प्रधानमन्त्री रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में आज पुण्यतिथि के दिन श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा शास्त्री जी न केवल अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे, बल्कि वे किसानों के बहुत बड़े पक्षधर थे। दुनिया के सामने उन्होंने अपनी ताकत का लोहा भी मनवाया था वह सदैव हर भारतीय के दिलों में बसे रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सत्येंद्र पांडे डॉक्टर बी एन द्विवेदी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता पार्षद खोरेन खलखो के अलावा सुनील भगत रवि सोनी संजय सोनी व अन्य मौजूद रहे।
ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि

