प्रांतीय वॉच

भाजपा शहर मंडल बलौदाबाजार का अखिल भारतीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Share this
दिनेश वाजपेयी/ बलौदाबाजार: भाजपा बलौदा बाजार शहर मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिनांक 9 जनवरी 2021 को संपन्न हुआ। प्रशिक्षण की शुरूआत भारत माता, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेव अटल बिहारी वाजपेई जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रशिक्षण शिविर में द्वितीय सत्र में *मुख्यवक्ता के रूप में डाॅ. अजय राव प्रशिक्षण प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, टेसूलाल धुरंधर, तेजराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अनिल पाण्डेय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, आनंद यादव सांसद प्रतिनिधि ने भाजपा परिवार, भारत की वैचारिक मुख्यधारा, 2014 के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व, राज्य की राजनैतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका, सुरक्षा सामाथ्र्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अन्य संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्यवक्ता व प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ. अजय राव* ने भाजपा के विचारधारा, संगठन संरचना, संगठन की कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए याद दिलाया कि भाजपा दो सीटों से आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।*तेजराम वर्मा जिला उपाध्यक्ष* ने केन्द्र सरकार को किसान हितैषी बताते हुए किसान समृद्धि योजना, किसानो को कृषि यंत्रो में शब्सिडी योजना, खाद्य उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, औषधि विज्ञान, आयुष्मान भारत योजना, नल जल योजना, बेरोजगार युवाओं और लघु उद्योग के प्रोत्साहन की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। टेसूलाल धुरंधर* ने केन्द्र सरकार के विभिन्न योजना पर प्रकाश डालते हुए जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना, स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, धारा 370, 35ए की समाप्ति, श्री राम मंदिर भूमि पूजन, वैश्विक कोरोना काल में केन्द्र सरकार की योजना का सम्पूर्ण संदेश दिया।  सांसद प्रतिनिधि आनंद यादव* ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की व भारतीय जनता पार्टी की मुख्य विचारधारा सदियों से राष्ट्रवादी रही है लेकिन स्वतंत्र भारत में जिस प्रकार से सŸाा द्वारा अनैतिक पूर्ण ढंग से पूंजीपति विचारधारा, कम्यूनिष्ट विचारधारा व धर्म निरर्पेक्षता के नाम पर एक विशेष वर्ग को संरक्षण प्रदान कर हमारी शिक्षा व इतिहास के साथ जो खिलवाड़ 70 सालो से कांग्रेस पार्टी ने किया वह दुर्भाग्यपूर्ण रहा। भारतीय विचार धारा राणा सांघा, वीर शिवा जी, पृथ्वीराज चैहान, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जैसे महानपुरूषो के इतिहास से गर्वान्वित रही है। भाजपा की पंचनिष्ठा राष्टवाद की कल्पना, लोकतंत्र के प्रति निष्ठा, गांधीवादी विचारधारा के साथ अन्त्योदय व सर्वधर्म संभव के आधार पर कार्यरत है। अनिल पाण्डेय* ने अपने उद्बोधन में श्रद्धेव अटल बिहारी वाजपेई द्वारा छŸाीसगढ़ स्थापना के सपना साकार कर भाजपा के कथनी और करनी में समनता का परिचय दिया साथ ही प्रदेश विरोधी सरकार को उखाड़ फेकने के लिए एकजुट संगठित होकर प्रदेश के विकास समृद्धि, खुशहाली के विषयों को उठाते हुए विजय छत्तीसगढ के लिए कार्यकर्ताओं को अपना सत प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में *मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चिŸाावर जायसवाल, उमेश बाजपेयी जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष संकेत शुक्ला, महामंत्री द्वय पुनीतराम यादव, मणीकांत मिश्रा, नरसिंह वर्मा, सोहन साहू, हेमंत टिकरिहा, पुरूषोŸाम साहू, डाॅ. कुशलराम वर्मा, संजय पंजवानी, निरंजन जायसवाल, श्रीमती सविता प्रदीप साहू, रोहित साहू, मंजीत कौर, सुशीला वर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, धनेश्वरी सेन, शशिभूषण शुक्ला, राकेश ध्रुव, दिनेश बाजपेयी, नरेश केसरवानी, पुरूषोŸाम सोनी, आलोक अग्रवाल, रितेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास, अशोक सोनी, शिवशंकर अग्रवाल, जामवंत वर्मा, भाजयुमो नेता अमन तिवारी, पी.के.साय, सत्या कोशले, अभिषेक तिवारी, घनश्याम भारती, पोषण पटेल, केशव जोशी, अखिलेश नायक, मनोज यादव, अनिल बघेल, कुनाल सोनी, आकाश पटेल, वात्सल्य दिक्षित, रितेश जायसवाल, कृष्णा द्विवेदी, आशाराम वर्मा, संतोष वर्मा, प्रमोद बंजारे, रोहन वर्मा, अनुराग बंजारे, भावेश कुमार साहू, अभिषेक तिवारी, राहुल साहू, धनीराम मार्के, नरेश वर्मा, सहदेव वर्मा, विक्की गायकवाड़, शांतिलाल पात्रे, पोखराम विश्वकर्मा, भावेश ध्रुव, हरिनंद कुर्रे, रतन यादव, ओमप्रकाश साहू, बिसाहूराम नवरंगे, नेतराम साहू। दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वर्गगीत आदित्य बाजपेयी* ने प्रस्तुत किया, *शिविर का मंच संचालन मंडल महामंत्री पुनीतराम यादव ने किया व *सफल प्रशिक्षण शिविर का आभार व्यक्त राहुल सोनी द्वारा किया गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *