प्रांतीय वॉच

अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं सदस्य द्वारा की गई प्रकरणों की सुनवाई

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर : छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान एवं सदस्य नितिन पोटाई ने आज कलेक्ट्रेट कांकेर के सभाकक्ष में जन सुनवाई किया। जन सुनवाई में उनके द्वारा कांकेर जिले के पांच प्रकरणों का निराकरण किया गया। विभिन्न प्रकरणों के आवेदक ग्राम मरकाटोला के यामिनी नेताम, सिलतरा के ललीता कड़ियाम, अर्जुनी के कुंवरबती कावड़े, जामगांव के हरिराम मरकाम, पवन कोड़ोपी, रूगनराम नेताम, हिमालय भास्कर, सुरेन्द्र भास्कर, रमलेश नेताम, संजय मरकाम, उमेंद्र सोरी एवं अन्य और ग्राम सांईमुंडा के चैतुराम के द्वारा अनुसूचित जनजाति आयोग मे  प्रस्तुत आवेदनों की सुनवाई कर निराकरण किया गया। सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति आयोग के सचिव एच.के.सिंह उईके, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, तहसीलदार कांकेर मनोज मरकाम, नरहरपुर आशा मौर्य, क्षेत्र संयोजग यू.के. पामभोई आदि भी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *