प्रांतीय वॉच

केन्द्र सरकार के राजनीतिक दुर्भावना के चलते छ.ग. के किसानों को धान बेचने में किसानों को हो रही है परेशानी : कोसरे

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। कांकेर जिला कांग्रे्रस कमेटी जिला उ.ब. कांकेर के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर केन्द्र की मोदी सरकार की किसान विरोधी चरित्र तथा छ.ग. में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी में केन्द्र सरकार के द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने के मुद्दे पर दिनांक-06 जनवरी 2021 दिन बुधवार को दोपहर 01 बजे स्थानीय पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह कांकेर में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से जिला संगठन प्रभारी पियुष कोसरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत धु्रव, जिला सहकारी संघ मर्या. के अध्यक्ष सियो पोटाई सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस के जिला संगठन प्रभारी पियुष कोसरे ने कहा कि छ.ग. सरकार के द्वारा किसानों की धान की खरीदी की जा रही है और किसान हितों में बड़े-बड़े निर्णय से केन्द्र की मोदी सरकार भयभीत होकर राजनीतिक दुर्भावना के चलते छ.ग. के किसानों को परेशान करने की नियत से तरह-तरह के हथकण्डे अपना रही है छ.ग. में धान की खरीदी सुचारू रूप से ना चल सके इसके लिए केन्द्र सरकार सोची समझी रणनीति के तहत कभी बारदाना के संकट कभी धान उठाव जैसे हालात उत्पन्न कर किसानों को परेशान कर रही है उन्होंने केन्द्र सरकार के द्वारा देश के किसानों के हितों पर प्रभाव डालने वाले तीन काले कानून का जिग्र करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के आन्दोलन से घबराकर छ.ग. में किसानों को परेशान करने इस प्रकार के अड़चन बाजी कर रही है। उन्होंने बारदाना के कमी के कारण से किसानों को हो रही परेशानियों के संबंध में प्रश्न पूछे जाने पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा केन्द्र से 03 लाख गठान बारदाना की मांग की थी किन्तु आज तक केवल 30 प्रतिशत बारदाने की आपूर्ति हुई जिसके कारण से यह हालात उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि एफसीआई में छ.ग. का सेन्टर पूल का चांवल जमा करने की अनुमति नहीं देना केन्द्र सरकार के षड़यंत्र को दर्शाता है इस प्रकार केन्द्र की भाजपा सरकार का यह कृत्य किसान विरोधी है। पत्रकारवार्ता के दौरान विजय ठाकुर, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, मकबूल खान, गिरवर साहू, सुनील गोस्वामी, पुरूषोत्तम पाटिल, रोमनाथ जैन, महेन्द्र यादव, मनोज जैन, इसहाक अहमद, शिवभान सिंह ठाकुर, डोमेन्द्र ठाकुर, सुभाष सलाम, रोशन आरा, सोमेश सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *