प्रांतीय वॉच

केंद्र सरकार के  कृषि कानून तथा वादाखिलाफी को लेकर लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा पत्रकार वार्ता का किया गया आयोजन

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर। केंद्र सरकार के द्वारा बारदाना धान के उठाओ सहित विभिन्न कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा 6 जनवरी दिन बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था। कांग्रेस पदाधिकारियों के द्वारा केंद्र के मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं किसान आंदोलन  जो किसान शहीद हुए हैं लखनपुर कांग्रेस कार्यालय में  प्रेस वार्ता से पूर्व  सहीद किसानों को श्रद्धांजलि  देते हुए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता तथा कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव जिला  मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव के द्वारा प्रेस वार्ता में धान उठाओ से लेकर वारदानो की कमी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा गया और कई गंभीर आरोप भी लगाते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं की गई और किसानों के गुमराह कर रहे  भाजपाइयों के खिलाफ उसे जवाब दिया गया। कांग्रेस की इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी से लेकर  वारदानो की कमी पर तथा  भाजपा के 15 वर्षों में धान खरीदी से लेकर अब तक धान खरीदी पर चर्चा किया गया।
 चर्चा में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव के द्वारा इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि लगभग 3:50 लाख  बारदाना केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना था परंतु अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा महज 1.45लाख बारदाना ही उपलब्ध कराया गया है। जिससे  धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना की कमी साफ दिख रही है । वही कांग्रेश की भूपेश की सरकार आने से सन 2018 -2019, 80 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की गई थी वहीं इस वर्ष 2019- 2020 मैं 83 लाख मेट्रिक धान  खरीदी की जाएगी जिसमें इस वर्ष 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। वही भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा किसान विरोधी मजदूर विरोधी तथा उसके चरित्र का समझना किसानों के लिए बेहद जरूरी है। मुकेश सरकार के द्वारा 20 लाख किसानों का कर्ज माफी भी किया गया है।भाजपा सरकार ने 2013 में 2100 समर्थन मूल्य धान खरीदी  तथा 300 बोनस देने की बात कही थी परंतु वह अपने वादे से मुकर गई।केंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए भी कहा कि 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने को सेंटर से कहा गया था परंतु आज दिनांक तक महज 24 लाख मैट्रिक टन चावल ही लेने की अनुमति मिली है वही किसानों के सम्मान के लिए  सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान गन्ना मक्का में प्रति एकड़ 10,000 रराशि का भुगतान भी किया जा रहा है।
डॉ रमन सिंह के द्वारा पूर्व में किसानों के एक-एक धान खरीदने की बात कही गई थी तथा 5 हॉर्स पावर के पंप को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई थी परंतु यह सब से भाजपा मुकर गई परंतु कांग्रेस की सरकार के द्वारा हर किसान को सम्मान देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव नरेंद्र पांडे रमेश जयसवाल दिनेश तायल शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित थे। तथा लखनपुर के स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *