पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : मुख्यालय से 13 किमी दूर ग्राम पारागांव डीह में संच मैनपुर एकल अभियान रजत जयंती वर्ष 2021 के अवसर पर त्रिदिवसीय रामकथा का आयोजन किया गया। इस भव्य रामकथा के आयोजन में आज तीसरे दिन व्यास कथाकार सुश्री अंजना भूपति एवं सुश्री प्रेमा सहचरी द्वारा भगवान श्री रामकथा, राम जन्म उत्सव की कथा बड़े रोचक ढंग से सुनाई गई। इस रामकथा कथा के आयोजन में मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत घटौद श्रीमती कृति बाई कपिल, वार्ड पंच श्रीमती खेमीन यादव, श्रीमती बनीता बाई यादव, आनंद यादव, दिनेश यादव, यशवंत यादव, हेमंत यादव, श्याम सुंदर, डिगेश यादव, नयन यादव, जागेश्वर यादव, विमलेश यादव, संजय यादव, डिलेश यादव कार्यकर्ता वेदराम नंदे जी छुरा, वेद लाल निषाद अंचल शिक्षक प्रशिक्षक नवापारा, संच प्रमुख गनिराम दीवान मैनपुर, निरबोध नेताम गरियाबंद, डोमन कुमार नेताम मगरलोड, भोज लाल सोरी नगरी एवं धवलपुर उपसंच के आचार्य चुन्नू लाल, कमलेश यादव, चतुर नेताम, यस नेताम, ललित राम यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।
एकल अभियान रजत जयंती के अवसर पर पारागांव डीह में रामकथा का आयोजन
