प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा रविवार को प्रदेश के समस्त नगर/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के नियुक्ति की सूची जारी की है। जिसमे केशकाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में राजेश नेताम को जिम्मेदार सौंपी गई है। वहीं प्रवीण अग्निहोत्री पुनः धनोरा ब्लॉक के अध्यक्ष बनाये गए हैं। बता दें कि राजेश नेताम इससे संगठन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर चुके है। वहीं प्रवीण अग्निहोत्री इससे पहले भी धनोरा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर पदस्थ थे। जिसके बाद आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन के दोनों पदाधिकारियों को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके लिए राजेश नेताम व प्रवीण अग्निहोत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ प्रदेश व जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया है।
केशकाल ब्लॉक के राजेश नेताम तो वही धनोरा ब्लॉक के प्रवीण अग्निहोत्री को बनाया गया कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष

