पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रथम गरियाबंद जिला आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह भव्य स्वागत किया और भाजयुमो अध्यक्ष को फुल मालाओ से लाद दिया। जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुँचने पर मैनपुर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष घनश्याम मरकाम के नेतृत्व में मैनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे और भव्य स्वागत कार्यक्रम में शामिल होकर भाजयुमो अध्यक्ष का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मैनपुर घनश्याम मरकाम ने बताया कि भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद प्रत्येक जिलों में पहुंच रहे हैं उसी कड़ी में आज गरियाबंद जिला प्रवास के कार्यक्रम था, उनकी नियुक्ति से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और आने वाले दिनों में उनके नेतृत्व में भाजयुमो और भी मजबूत होगी। इस दौरान मैनपुर भाजपा कार्यकर्ता तुलसी राठौर, अड़गड़ी सरपंच कृष्णा कुमार नेताम, चैतू राम मरकाम, मनोज निर्मलकर, संत कुमार नेताम, हरिश यादव, रोहित ध्रुव, दिपेन्द्र साहू, फागेश्वर साहू, महेश साहू, राकेश निर्मलकर, यतीन्द्र साहू, प्रशांत निर्मलकर, महेश कश्यप सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में मैनपुर से पहुंचे सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता
