प्रांतीय वॉच

मैनपुर मे अटल जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई

Share this

पुलस्त शर्मा/ मैनपुर : तहसील मुख्यालय मैनपुर मे आज शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता व देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती भाजपा मण्डल मैनपुर द्वारा सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी की छायाचित्र पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंली दी गई पश्चात प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार किसानों को साल श्रीफल देकर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव एवं मंडल प्रभारी गोवर्धन मांझी ने कहा कि श्रध्देय अटल जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है भारत को विश्व पटल पर शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे पहुंचाने वाले अटल जी का उनके राजनीतिक विरोधी भी प्रशंसक रहे है श्री अटल ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य की सौगात दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा ने कहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसी हस्ती थे जिनका सम्मान उनके विरोधी भी करते है, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से अटल जी को उनके देश हित मे उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया था उनका जीवन हम सब के लिए प्रेणादायी रहेगा, हमे उनके आदर्शो पर चलकर भारत को विश्वगुरू के शिखर पर पहुंचाना है, इस मौके पर प्रमुख रूप पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, मंडल अध्यक्ष दुलार सिन्हा, महामंत्री दिलीप साहू, बाबूलाल साहू, नरेंद्र सिंह नेताम, युवा मोर्चा अध्यक्ष घनश्याम मरकाम, राजेंद्र तिवारी, मोहित कुमार द्विवेदी, महेश कश्यप, श्रीमती सरिता ठाकुर, दिनेश सचदेव, रामसुंदर साहू, ईश्वर नागेश, भोज राम साहू, रामेश्वर सिन्हा, श्रीमती शकुंतला रामटेके, राकेश दुबे, रोहित ध्रुव राधेश्याम ध्रुव, लालेश्वर पटेल, महेंद्र सोनी, मधुराम नागेश, विशेषर नागेश, विजय बहादुर परिहार, हरिनाथ यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *