- प्रति कट्टा 700से 800 ग्राम अधिक तौला जा रहा है
मयंक सुराना/गंडई। किसानो की शिकायत मे भारतीय जनता पार्टी के नेता मंडल अघ्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार हनइबन सोसायटी पहुंचे, sdm गंडई ने भी जांच हेतु अधिकारी भेजे थे, जांच मे प्रति बोरा 700से 800 ग्राम अधिक पाया गया, जिसका अधिकारी द्वारा पंचनामा व मिडिया के साथियो द्वारा विडियो बनाया गया है। पूर्व जनपद उपाध्यक्ष खम्हन ताम्रकार ने अधिकारियो से कहा है कि भ्रष्ट कर्मचारियों पर तत्काल कार्यवाही करें, कार्यवाही नही होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेगी, प्रत्येक सोसायटी मे जाकर जांच करेगी। उन्होने किसानो को कहा है कि किसी से डरने की आवश्यकता नही है, पंजीयन के हिसाब से धान खरीदना होगा, अगर किसी भी किसान के साथ गलत हो रहा आप फोन करके बताइए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आपके धान का कांटा करवायगी।

