प्रकाश नाग/ केशकाल : केशकाल जनपद पंचायत सदस्य वीरेंद्र महेश बघेल अपनी सादगी व सेवाभाव के लिए क्षेत्र में मशहूर हैं। क्षेत्रीय दौरे के साथ साथ वीरेंद्र बघेल समय समय पर कॉलेजो में भी जा कर विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका खास ध्यान रखते हैं। इसी क्रम में कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने स्व. महेश बघेल दंडकारण्य महाविद्यालय केशकाल की जनभागीदारी समिति के सदस्य हेतु संसद प्रतिनिधि के रूप में वीरेंद्र बघेल को मनोनीत किया है। जिसके लिए जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल ने सांसद मोहन मंडावी को धन्यवाद भी दिया है।
वीरेंद्र बघेल बनाये गए स्व. महेश बघेल शा. दंडकारण्य महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के के सांसद प्रतिनिधि
