- चंदेल प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री के पद पर वर्तमान में मनोनीत है।
मयंक सुराना/ गंडई पंडरिया : छ ग किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री सिद्धार्थ चंद्रा, ने पी एल पुनिया प्रभारी छ ग कांग्रेस कमिटी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, के निर्देशानुसार चंद्रशेखर शुक्ला किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति एवम अनुशंषा से किसान सहयोग समिति गठित की गई है।जिले के सोसायटी में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानो को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, धान खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम हो, सभी व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए छ ग प्रदेश किसान कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय और जिला स्तर में किसान सहयोग समिति गठित की है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए राजनांदगांव जिला में 5 कांग्रेस के दिग्गज पदाधिकारी को जवाबदारी दी गई है। इसमें प्रदेश किसान के महामंत्री व पूर्व सरपंच संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह चंदेल को किसान सहयोग समिति में शामिल किया गया है। चंदेल का नाम किसान सहयोग समिति में शामिल होने पर लाल टारकेश्वर शाह खुशरो महेश दास रात्रे बाके वर्मा दीलिप ओगरे मोहसीन खान शुभम बघेल दिनेश रजक आत्मा वर्मा अमित टंडन विक्की टंडन सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी ने बधाई दी है।