किरीट ठक्कर/ गरियाबंद / राजिम: राजिम तहसील अंतर्गत सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के पंजीयन में त्रुटि की जानकारी प्राप्त हो रही है। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 के सदस्य रोहित साहू ने इस प्रतिनिधि को अवगत कराते हुये बताया है कि क्षेत्र के किसान उनके पास धान उपार्जन केंद्रों कम रकबा पंजीयन किये जाने की समस्या लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार अनेक किसानों का रकबा कम कर दिया गया है तो कई किसानों का पंजीयन छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम देवरी में ही 100 एकड़ का रकबा कम कर दिया गया है। किसान त्रुटि सुधार के लिए भटकने पर मजबूर हो रहे। इस मामले को लेकर आज रोहित साहू किसानों के साथ तहसील कार्यालय राजिम पहुंचे , तथा तहसीलदार ओ पी वर्मा व नायाब तहसीलदार अंकुर रात्रे को समस्या की जानकारी देते हुए समस्या के निवारण हेतु आग्रह किया। तहसीलदार ओपी वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 15 दिवस में निराकरण का आश्वासन दिया है। रोहित साहू ने किसानों से कहा है की अपने क्षेत्र के उपार्जन केंद्रों में जाकर अपने रकबे के पंजीयन की जानकारी लें , यदि किसी प्रकार की समस्या हो तब तुरंत तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें। जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के साथ तहसील कार्यालय राजिम में किसान तुकेश साहू ईश्वर साहू ग्राम तर्रा , नारायण ग्राम किरवई , मदन साहू झाड़ूराम लोकेश्वर दिलीप साहू केशव साहू प्रीतम जेठू साहू गोवर्धन साहू मोहन साहू ग्राम देवरी जनक प्रवीण राजकुमार ग्राम परसदा जोशी , रामु ग्राम लफन्दी , सालिक साहू पीपरछेड़ी सूडान साहू ग्राम सेमहरतरा पहुंचे थे।
धान खरीदी में समस्या : किसानों के रकबा पंजीयन में त्रुटि

