प्रकाश नाग/ केशकाल/ बड़ेराजपुर : केशकाल विधानसभा क्ष्रेत्र के बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत बुधवार को एक किसान जिनका रकबा कम करने से परेशान किसान ने फाँसी लगातार आत्महत्या किया था उनके परिवार वालो से शुक्रवार को पूर्व मंत्री लता उसेंडी मिलने पहुची।
मृतक किसान के परिवार वालो से घण्टो चर्चा करने के बाद पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की गलती से किसान ने की आत्महत्या। पूरे प्रदेश भर के कई किसानों का गलत गिरदावरी करने से किसानों को नुकसान हो हुआ है क्योंकि कि भाजपा शासन में जो किसान शतप्रतिशत खेत मे धान लगाकर कर प्रतिवर्ष 50 से 100 क्विंटल धान बेचा करता था उन सभी किसानों गलत गिरदावरी कर कुछ भी दर्शाया गया है जब किसान टोकन काटने पहुचते है तक उन्हें पता चलता है कि इस वर्ष पुराना रकबा ही गायब है जिसके चलते पीड़ित किसान धनीराम मरकाम ने फाँसी कर आत्महत्या कर लिया उसी प्रकार पूरे प्रदेश भर के कई किसानों का रखबा जबरन कम कर दिया गया है। शासन को अब मृतक धनीराम मरकाम के परिवार को 50 लाख रु मुआवजा के साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी और कर्ज माफ करना चाहिए।