*गौठानों कोआजीविका संवर्धन केन्द्र के रुप में विकसित करें-कलेक्टर*
(बीजापुर ब्यूरो) समैया पागे I कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने भोपालपटनम ब्लाॅक के रुद्रारम एवं चेरपल्ली के गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। धान चबूतरा निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता पर ध्यान देने को कहा। वहीं दोनों जगह के गौठानों को आदर्श गौठानों के रुप में विकसित करने के साथ-साथ आजीविका संवर्धन केन्द्र के रुप में भी विकसित करने को कहा। गौठानों में नियमित रुप से गोबर खरीदी करने तथा वर्मी खाद बनाने के संबंध में निर्देश दिये। चारागाह बुवाई करके चारा उत्पादन को प्रमुखता से करने को कहा। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सब्जी उत्पादन, वर्मी खाद बनाने, सीमेंट ईट बनाने, चैन लिंक फेसिंग बनाने संबंधी समझाईश दी गयी। वहीं ग्राम पंचायत रुद्रारम के सचिव द्वारा चबूतरा निर्माण में लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित को अन्यत्र पदस्थ करने का निर्देश भी दिया। सीईओ जनपद पंचायत को गौठानों एवं धान चबूतरा में जाने के रास्ते को दुरस्त करने को कहा।

