*10 मिनट में ही बिके 5000 रुपये के दिये *
*उन्हीं से मार्गदर्शन लेकर दीपदान का आयोजन हमने किया है*
(सुकमा ब्यूरो) बाल कृष्ण मिश्रा l पहले जिला नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू एवं कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करण सिंह देव ने दिये खरीद कर दान दिया।इसी क्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, व्यापारी संघ के अध्यक्ष पारसमल जैन युवा कांग्रेस के महासचिव दुर्गेश रॉय, नगरपालिका की उपाध्यक्ष श्रीमती आयशा हुसैन, सहित पत्रकारों ने भी दीपदान में अपना सहयोग दिया। गोबर से बने दिये से होंगे घर रोशन।राजू साहू ने कहा कि नगरपालिका सुकमा शहर की उन्नति एवं समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसी क्रम में हम आप सभी गणमान्य नागरिकों से अपील करते हैं कि इस दीपावली के पावन पर्व पर दीपदान कर किसी गरीब परिवारों के घर को रौशन करने में आप सभी का सहयोग चाहिए। आपके दिये गए दान से नगरपालिका सुकमा द्वारा शहर के गरीब महिला स्व सहायता समूहों द्वारा गोबर एवं मिट्टी से निर्मित दिये क्रय कर गरीब महिलाओं का आर्थिक शसक्तीकरण के साथ साथ शहर में हर घर दिये से जगमग होंगे।हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं हमारे विधायक व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा जी और हमारे सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश की भी मंशा है कि गरीब महिला समूहों को आर्थिक रूप से मदद मिले।कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार हम मनाते हैं। इस साल दिवाली का त्योहार 14 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली का त्योहार हर तरफ अंधकार को मिटाकर उजाला करने का होता है। दिवाली पर हर तरफ रोशनी ही रोशनी नजर आती है। आज के समय में लोग दीपों से ज्यादा लाइट को महत्व देते हैं, इसलिए हमने दीपदान की पहल कर परंपरागत रूप से एवं (कोविड 19) के नियमों का पालन करते हुए दिवाली मनाने का आग्रह किया है।इस दौरान नगरपालिका के वरिष्ठ पार्षद रामसुख यादव, एल्डरमैन मो. हुसैन, पार्षद शेख गुलाम, प्रताप समरथ, गुलाम मुर्तजा,बच्चा कोरी, विशाल शाह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशिष कोर्राम, सुकमा नगरपालिका के राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अधिकारी रोहित गुप्ता सहित समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहे।