रायपुर वॉच

राज्य सरकार ने किया आईएएस अफसरों में बड़ा फेरबदला

Share this

रायपुर। राज्य सरकार ने जारी आदेश के मुताबिक 3 कलेक्टर सहित 9 आईएएस और एक आईआरएस का तबादला किया है। जिसमें अमृत खलको राज्यपाल के सचिव के साथ आयुक्त सचिव कृषि व गन्ना का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे। एस प्रकाश को विशेष सचिव पंचायत को सचिव पीएचई में पदस्थ करते हुए संचालक जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोहम्मद कैसर को आयुक्त मनरेगा व संचालक पंचायत बनाया गया है। के एल चौहान कलेक्टर कांकेर संयुक्त सचिव वन विभाग के साथ संचालक आजीविका मिशन का दायित्व सौंपा गया है। रानू साहू को वाणिज्य कर आयुक्त के साथ पर्यटन मंडल एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नीलेश क्षीरसागर संचालक कृषि को कलेक्टर गरियाबंद बनाया गया है। चंदनकुमार सुकमा कलेक्टर को कांकेर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इफ्फत आरा एमडी पर्यटन को पाठ्यपुस्तक निगम का एमडी,विनित नंदनवार एडीएम रायपुर को सुकमा कलेक्टर तथा अभिनव अग्रवाल(आईआरएस) संचालक खाद्य विभाग को वेयर हाउसिंग का संचालक बनाया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *